biodatamaker
✕

महिला रेजीडेंट डॉक्टर के उत्पीड़न के मामले में डॉ. हर्षवर्धन से कार्रवाई का आग्रह

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (16:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से आग्रह किया कि वे जाति और लिंग के आधार पर एम्स की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर के कथित उत्पीड़न के मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। महिला डॉक्टर के एक सहयोगी के हवाले से आई खबर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया था।
ALSO READ: Corona warriors : यूएस के भारतीय डॉक्टरों की कहानियां, जिन्होंने मरीजों को बचाने में गंवाई जान
मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न के मामलों का लगातार बढ़ना जारी है। न कांग्रेस के राज में कुछ बदला, न भाजपा सरकार में। दोनों में कोई अंतर नहीं है। आखिर इन मामलों को क्यों गंभीरता से नहीं लिया जाता? डॉक्टर के कथित उत्पीड़न की एक खबर को टैग करते हुए गौतम ने प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
 
एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी हर्षवर्धन को पत्र लिखकर इस संबंध में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया था। एसोसिएशन ने इसे जाति और लिंग आधारित भेदभाव का एक गंभीर मामला करार देते हुए दावा किया कि रेजिडेंट डॉक्टर ने एम्स प्रशासन से बार-बार अपील की, लेकिन उन लोगों की निष्क्रियता ने डॉक्टर को कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य कर दिया।
 
इसमें कहा गया है कि महिला डॉक्टर ने महिला शिकायत प्रकोष्ठ, एम्स के एससी/एसटी कल्याण प्रकोष्ठ और अनुसूचित जाति एवं जनजाति राष्ट्रीय आयोगों को भी लिखा, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। (भाषा)

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख