suvichar

Lockdown बढ़ने की आशंका में सेंसेक्स 470 अंक लुढ़का

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (19:01 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को करीब 470 अंक लुढ़क गया। कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते मामले की वजह से लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की आशंका के साथ निवेशकों में चिंता है।

मुख्य रूप से एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे सेंसेक्स में वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों में गिरावट से प्रमुख सूचकांक पर असर पड़ा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 469.60 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,690.02 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 118.05 अंक यानी 1.30 प्रतिशत लुढ़ककर 8,993.85 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च से 21 दिन के लिए देशव्यापी रोक की अवधि मंगलवार को पूरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश को संबोधित करेंगे। ऐसे आसार हैं कि वह रोक को और बढ़ा सकते हैं।

बाजार अम्बेडकर जयंती पर मंगलवार को बंद रहेगा। सोमवार को वैश्विक शेयर बाजारों की गिरावट का भी घरेलू बाजारों पर असर पड़ा। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक नीचे आया।

उसके बाद क्रमश: महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, हीरो मोटोकार्प, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ एल एंड टी, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक, सीमेंट और एनटीपीसी लाभ में रहें।

सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले दोनों एचडीएफसी में 3.12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.46 प्रतिशत टूटा। आईसीआईसीआई बैंक 3.44 प्रतिशत नीचे आया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण दर के नीचे आने की उम्मीद के बावजूद भारतीय बाजारों में गिरावट रही।

इसका कारण देश के कुछ क्षेत्रों में कोराना संक्रमण में बढ़ोतरी है। बाजार को मौजूदा बंद को लेकर निर्णय की प्रतीक्षा है। सरकार बंद को धीरे-धीरे वापस लेने की योजना की घोषणा कर सकती है।उन्होंने कहा कि बंद को अगर चालू रूप में बरकरार रखा जाता है तो आर्थिक वृद्धि तथा कंपनियों की आय पर और दबाव बढ़ेगा। इसका बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसके अलावा निवेशकों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर के आंकड़े का भी इंतजार है जो सोमवार को जारी होने वाला है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, टोक्यो और सोल के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। ‘ईस्टर मंडे’ के कारण यूरोप के बाजार बंद रहे।

इस बीच, कच्चे तेल का वायदा भाव 2.06 प्रतिशत गिरकर 30.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 9,152 हो गई है जबकि 308 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक स्तर पर संक्रमण का आंकड़ा 18 लाख के ऊपर निकल गया है जबकि एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा) 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख