Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स ने लगाया 1709 अंक का गोता, निफ्टी 8500 अंक नीचे

Updated: बुधवार, 18 मार्च 2020 (17:11 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को और 1709 अंक से अधिक लुढ़क गया। कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के प्रभाव से निपटने के लिए प्रमुख देशों में प्रोत्साहन उपायों की घोषणाओं के बाद भी बाजारों में उत्साह नहीं जगा तथा एशिया और यूरोपीय क्षेत्र के प्रमुख बाजार अच्छी खासी गिरावट में रहे।

30 शेयरों वाला बीएसई-30 सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 2,488.72 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 1,709.58 अंक यानी 5.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,869.51 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 498.25 अंक यानी 5.56 प्रतिशत का गोता लगाकर 8,468.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें 23 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा पॉवर ग्रिड, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी में भी अच्छी-खासी गिरावट आई। सूचकांक में केवल ओएनजीसी और आईटीसी के शेयरों में तेजी रही।

कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाए। आर्थिक मंदी को लेकर चिंता बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

इससे पहले, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग ने 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.2 प्रतिशत कर दिया है। उसका कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी में जा रही है। इससे पहले, रेटिंग एजेंसी ने 2020 में वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

एसएंडपी ने एक बयान में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 2020 में आर्थिक वृद्धि आधी होकर 3 प्रतिशत से कम रह सकती है। वैश्विक अर्थव्यवस्था नरमी में प्रवेश कर रही है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और जापान के बाजारों में भी 4.86 प्रतिशत की गिरावट आई।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत तक की गिरावट आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव किया है जो 1000 अरब डॉलर हो सकता है। वर्ष 2008 के बाद इस प्रकार के प्रोत्साहन पैकेज नहीं देखा गया।

पुन: एशियाई विकास बैंक ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए अपने विकासशील सदस्य देशों के लिए 6.5 अरब डॉलर के पैकेज की घोषणा की।

इस बीच, कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7400 पहुंच गई है जबकि 1,80,000 संक्रमित हैं। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 130 पहुंच गई है। इस बीच, वैश्विक मालक ब्रेंट क्रूड का भाव 3.48 प्रतिशत से अधिक टूटकर 27.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख