sundarkand
✕

कोरोना के दबाव में आया बाजार, सेंसेक्‍स 153 और निफ्टी 69 अंक टूटा

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (19:32 IST)
मुंबई। पिछले सप्ताह की जबरदस्त गिरावट के कारण तूफानी तेजी के साथ शुरुआत करने वाला घरेलू शेयर बाजार देश में कोरोना वायरस के 2 नए मामलों की पुष्टि के बाद दबाव में आ गया और शुरुआती बढ़त को खोकर लगातार सातवें दिन गिरावट में बंद हुआ।

वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण शुरुआत में घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई थी और कारोबार के अंतिम सत्र तक यह बढ़त में था लेकिन जैसे ही दिल्ली और तेलंगाना में कोरोना वायरस के एक-एक पीड़ित पॉजीटिव पाए जाने की पुष्टि की खबर आई शेयर बाजार पर दबाव बना और यह धड़ाम सेगिर गया। पूरी तेजी खोकर गिरावट लेकर बंद हुआ।

बीएसई का सेंसेक्स 153.27 अंक टूटकर 38144.02 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 69 अंक गिरकर 11132.75 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.65 प्रतिशत गिरकर 14504.43 अंक पर और स्मॉलकैप 0.77 प्रतिशत फिसलकर 13603.96 अंक पर रहा।

बीएसई में आईटी 1.06 प्रतिशत और टेक में 0.55 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर शेष सभी समूह गिरावट में रहे। धातु में सबसे अधिक 2.05 प्रतिशत की गिरावट रही। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 612.76 अंक की बढ़त के साथ 38910.05 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ साढ़े 700 अंक से ज्यादा चढ़कर 39083.17 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया।

कोरोना वायरस के 2 मरीजों की भारत में पुष्टि होने के बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह 37785.99 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। अंत में यह पिछले दिवस के 38279.29 अंक की तुलना में 153.27 अंक अर्थात 0.40 प्रतिशत गिरकर 38144.02 अंक पर रहा।

निफ्टी भी 185.60 अंक चढ़कर 11387.35 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर यह 11433 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। हालांकि अंतिम सत्र में बिकवाली के कारण यह 11036.25 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। अंत में यह पिछले दिवस के 11201.75 अंक की तुलना में 0.62 प्रतिशत अर्थात 69 अंक गिरकर 11132.75 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 35 लाल निशान में, जबकि 15 हरे निशान में रहीं। 
वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख सूचकांक हरे निशान में दिखा। चीन का शंघाई कंपोजिट 3.15 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.95 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.78 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.62 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.52 प्रतिशत की बढ़त में रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.47 प्रतिशत उतर गया। 
 
सेंसेक्स में गिरावट में रहने वालों में स्टेट बैंक 5.10 प्रतिशत, टाटा स्टील 4.55 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 3.62 प्रतिशत, बजाज ऑटो 3.21 प्रतिशत, ओएनजीसी 3.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.39 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.24 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.22 प्रतिशत, इंड्सइंड बैंक 2.18 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.03 प्रतिशत, एल एंड टी 1.35 प्रतिशत, कोटक बैंक 1.26 प्रतिशत, सनफार्मा 1.10 प्रतिशत, रिलायंस 1.04 प्रतिशत, आईटीसी 1.04 प्रतिशत, टाइटन 0.90 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.82 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.71 प्रतिशत, एयरटेल 0.55 प्रतिशत, टीसीएस 0.05 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 0.03 प्रतिशत शामिल हैं। बढ़त में रहने वालों में एचसीएलटेक 2.36 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 2.28 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.93 प्रतिशत, इंफोसिस 1.78 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.02 प्रतिशत, महिंद्रा 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.39 प्रतिशत, मारुति 0.35 प्रतिशत और एचडीएफसी 0.28 प्रतिशत शामिल हैं। 

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

IAS की नौकरी छोड़ दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, यूपी की मिर्जापुर सदर सीट से लड़ेंगी 2027 का चुनाव, जानिए क्या है सियासी समीकरण

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से क्यों हटाया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

उत्तर भारत में अचानक बदला मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी

अगला लेख