Hanuman Chalisa

चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स 271 अंक चढ़ा, बढ़त में रहा निफ्टी

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (16:56 IST)
मुंबई। बैंकों के साथ इंफोसिस और एल एंड टी जैसी कंपनियों में लिवाली से बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 271.02 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 41,386.40 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 73 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त में 12,179.90 अंक पर बंद हुआ।

सभी प्रमुख समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। चौतरफा लिवाली के बीच मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक करीब एक प्रतिशत मजबूत हुए। बीएसई का मिडकैप 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,701.81 अंक पर और स्मॉलकैप 0.95 प्रतिशत की बढ़त में 14,772.32 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई में कुल 2,668 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,456 के शेयर बढ़त में और 1,069 के गिरावट में रहे। शेष 143 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। पूंजीगत वस्तुओं और रियलिटी समूहों के सूचकांक में 2 फीसदी से अधिक की तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में एल एंड टी के शेयर सर्वाधिक करीब 3 फीसदी चढ़े। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन के सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहे। सेंसेक्स 76.18 अंक चढ़कर 41,191.50 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में थोड़ी देर के लिए लाल निशान में उतरता हुआ यह 41,098.91 अंक तक टूट गया।

कारोबार की समाप्ति से पहले 41,413.96 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 271.02 अंक ऊपर 41,386.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 17.15 अंक की तेजी के साथ 12,123.75 अंक पर खुला।

इसका दिवस का निचला स्तर 12,094.10 अंक और उच्चतम स्तर 12,189 अंक दर्ज किया गया। अंत में यह बुधवार के मुकाबले 73 अंक ऊपर 12,179.90 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 15 के लाल निशान में रहे, जबकि एक का शेयर अपरिवर्तित रहा। 

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख