Hanuman Chalisa

शिखर को छूकर लौटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (17:51 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग तथा वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई का सेंसेक्स 42,063.93 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ने के बाद अंतत: 12.81 अंक की बढ़त में 41,945.37 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 3.15 अंक की गिरावट के साथ 12,352.35 अंक पर बंद हुआ।

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42,063.93 अंक के रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ने के बाद अंतत: 12.81 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त में 41,945.37 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी भी कभी लाल और कभी हरे निशान से होता हुआ कारोबार की समाप्ति पर 3.15 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ अंतत: 12,352.35 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों का विश्वास बना रहा। बीएसई का मिडकैप 0.54 प्रतिशत चढ़कर 15,708.97 अंक पर और स्मॉलकैप 0.42 प्रतिशत यानी 14,708.70 अंक पर पहुंच गया। एक तरफ ऊर्जा, दूरसंचार और स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से बाजार में तेजी रही तो दूसरी ओर बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्र में हुई बिकवाली ने इस पर दबाब बनाया।

सेंसेक्स 3.54 अंक की गिरावट में 41,929.02 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान एक समय यह 42,063.93 अंक पर पहुंच गया जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। अंतत: यह 0.03 प्रतिशत की बढ़त में 41,945.37 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 41,850.29 अंक रहा। बीएसई में कुल 2,715 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ।

इनमें 1,331 के शेयर बढ़त में और 1,210 के गिरावट में रहे, जबकि 174 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। निफ्टी 27.10 अंक टूटकर 12,328.40 अंक पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,321.40 अंक और निचला स्तर 12,385.45 अंक रहा। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 3.15 अंक नीचे 12,352.35 अंक पर बंद हुआ।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

सीएम योगी का सपा और कांग्रेस से सवाल, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?

SBI फंड्स का 11,693 करोड़ का IPO 14 जुलाई से खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

शरद पवार की शिंदे के कक्ष में बैठक से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, संजय राउत ने उठाए सवाल

सूरत में बाढ़ के बाद एक्शन मोड, हर्ष संघवी की देर रात हाईलेवल बैठक, 800 से अधिक परिवारों को तत्काल कैशडोल का भुगतान

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

अगला लेख