Daily Horoscope
✕

सोना 100 रुपए चमका, चांदी 450 रुपए मजबूत

Updated: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (17:48 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी में रही तेजी के दम पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को इनके दाम लगातार तीसरे दिन बढ़ते हुए करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय बाजार में सोना 100 रुपए की मजबूती के साथ 41,120 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 450 रुपए उछलकर 47,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह दोनों का 6 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 3.45 डॉलर की बढ़त में 1,555.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.4 डॉलर की बढ़त में 1,554.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कम भाव पर बढ़ी लिवाली से सोने में तेजी देखी गई है, हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यपार युद्ध को लेकर पहले चरण का समझौता होने के बाद इसका आकर्षण कम हुआ है और इसमें निकट भविष्य में ज्यादा मजबूती की उम्मीद नहीं है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर चमककर 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

अगला लेख