dharma sangrah

बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स 147 अंक, निफ्टी 41 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (17:25 IST)
मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी आने के साथ ही तेल की कीमतों में जारी गिरावट से बने सकारात्मक रुख के बल पर वैश्विक स्तर पर हुई लिवाली के साथ कदमताल करते हुए घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाने में सफल रहा और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 147.37 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41 अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.37 अंक चढ़कर 41,599.72 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 40.90 अंक बढ़कर 12,256.80 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर देखा गया, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.40 प्रतिशत चढ़कर 15,158.92 अंक पर और स्मॉलकैप 0.42 प्रतिशत उठकर 14,147.64 अंक पर रहा।

बीएसई में टेलीकॉम की 0.61 प्रतिशत और कंज्यूमर ड्यूरेबल की 0.16 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर सभी समूह बढ़त में रहे। इसमें रियलटी में सबसे अधिक 1.86 प्रतिशत, धातु में 1.20 प्रतिशत और ऑटो में 0.81 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में 2,729 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,428 बढ़त में और 1,127 गिरावट में रहे, जबकि 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार मिलेजुले खुले, जबकि यूरोप और एशिया के अधिकांश प्रमुख सूचकांक बढ़त में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.22 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.47 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.27 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.91 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.08 प्रतिशत उतर गया। 

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

अगला लेख