biodatamaker

मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी उतरे

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (17:29 IST)
मुंबई। एशियाई और यूरोपीय बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के दबाव में घरेलू स्तर पर हुई मुनाफावसूली से शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट में रहा। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 162.03 अंक गिरकर 41,464.61 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 55.55 अंक उतरकर 12,226.65 अंक पर रहा।

इस बिकवाली के बीच बीएसई में आईटी में 1.52 प्रतिशत, टेक में 1.12 प्रतिशत और हेल्थकेयर में 0.46 प्रतिशत की तेजी रही। शेष सभी समूह गिरावट में रहे, जिसमें पावर 1.20 प्रतिशत, बैंक 1.08 प्रतिशत, ऑटो 1.16 प्रतिशत और वित्त 0.91 प्रतिशत प्रमुख तौर पर शामिल हैं।

बीएसई में कुल 2714 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1251 बढ़त में और 1273 गिरावट में रहे, जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर यूरोप और एशिया के प्रमुख शेयर बाजार गिरावट में रहे जबकि अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले।

ब्रिटेन का एफटीएसई 0.38 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.49 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.76 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.32 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.05 प्रतिशत की गिरावट में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.06 प्रतिशत चढ़ गया। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

अगला लेख