sundarkand

ईरानी कमांडर की मौत, क्या #World War 3 की ओर बढ़ रही है दुनिया...

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (21:10 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरान के एक शीर्ष कमांडर की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने जहां अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है, वहीं अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों को तत्काल इराक छोड़ने को कहा है। इस बीच, ट्‍विटर पर World War 3 ट्रेंड करने लगा है।

उल्लेखनीय है कि बगदाद हवाई अड्‍डे पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई। इस बीच, ईरान की ओर से कहा गया है कि ईरान और क्षेत्र के अन्य देश अपराधी अमेरिका से इस जघन्य अपराध का बदला लेंगे। इस हमले में कुल 8 लोगों की मौत हुई है।

#worldwar3 पर 1 लाख से ज्यादा ट्‍वीट हो चुके हैं और यह संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। इन्हीं ट्‍वीट्‍स में एक व्यक्ति ने नरेन्द्र मोदी का फोटो ट्‍वीट कर उन्हीं पर कटाक्ष किया है। क्रांतिकारी वैज्ञानिक थ्योरी ही दुनिया को बचा सकती हैं। इनमें मोदी की क्लाईमेट चेंज थ्योरी, गटर गैस थ्योरी और क्लाउड रडार थ्योरी का उल्लेख किया गया है।

एक ट्‍वीट में अश्वेत व्यक्ति को पटाखे में आग लगाते हुए दिखाया और उसमें धुआं उड़ रहा है, जबकि कैप्शन लिखा है- डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के साथ युद्ध की शुरुआत कर रहे हैं। एक अन्य ट्‍वीट में लिखा गया- नवंबर 2011 में चुनाव जीतने के लिए ओबामा ने युद्ध की शुरुआत की थी, अब ट्रंप युद्ध की शुरुआत करेंगे। उल्लेखनीय है कि 2020 के अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे।

एक अन्य ट्‍वीट में कहा गया है कि तृतीय विश्वयुद्ध की बात सुनकर हिटलर भी अपनी कब्र से बाहर आ गया है। अबीगेल गार्सिया नामक ट्‍विटर हैंडल से अल्बर्ट आइंस्टीन को कोट करते हुए कहा गया कि मैं नहीं जानता कि तीसरा विश्वयुद्ध किन हथियारों से लड़ा जाएगा, लेकिन यह तय है कि चौथा विश्वयुद्ध डंडों और पत्थरों से लड़ा जाएगा।

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

दिव्यांगजनों को डिजिटल सशक्त बना रही योगी सरकार, स्मार्टफोन-टैबलेट से बढ़ी पहुंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

अगला लेख