suvichar

सेंसेक्स 17 अंक फिसला, बढ़त में रहा निफ्टी

Updated: सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (17:12 IST)
मुंबई। बैंकिंग, वित्त, आईटी और टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों में मुनाफा वसूली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती बढ़त गंवाता हुआ 17.14 अंक की गिरावट में 41,558 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.80 अंक की बढ़त में एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 12,260.60 अंक पर पहुंच गया।

निवेशकों का रुख कुल मिलाकर सकारात्मक रहा। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत की बढ़त में 14,972.27 अंक पर और स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत चढ़कर 13,648.75 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 2,767 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,452 के शेयर हरे निशान में और 1,118 के लाल निशान में बंद हुए, जबकि 197 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

शेयर बाजार में आरंभ में तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 111.13 अंक चढ़कर 41,686.27 अंक पर खुला। लिवाली के दम पर एक समय यह 41,714.73 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई और दोपहर से पहले ही सेंसेक्स लाल निशान में आ गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 0.04 प्रतिशत नीचे 41,558 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी 29.10 अंक की तेजी के साथ 12,274.90 अंक पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,286.45 अंक और निचला स्तर 12,213.80 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति तक यह हरे निशान में वापसी करने में सफल रहा और 14.80 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त में 12,260.60 अंक पर बंद हुआ, जो 23 दिसंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। निफ्टी की 50 में 33 कंपनियों के शेयर बढ़त में और शेष 17 के गिरावट में बंद हुए। 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख