suvichar
✕

बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (19:10 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 7.62 अंक की मामूली बढ़त के साथ 41,681.54 पर बंद हुआ।इसी प्रकार, निफ्टी 12.10 अंक बढ़कर नई ऊंचाई 12,271.80 अंक पर बंद हुआ।

आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में तेजी से बाजार में बढ़त रही। यह लगातार चौथा सत्र है जब बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। कारोबारियों के अनुसार, रेटिंग एजेंसी फिच के 2019-20 के लिए देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर अनुमान कम किए जाने के बाद वृहत आर्थिक चिंता से लाभ हल्का रहा।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 7.62 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 41,681.54 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 41,809.96 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.10 अंक यानी 0.09 प्रतिशत बढ़कर नई ऊंचाई 12,271.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 12,293.90 अंक के उच्च स्तर तक गया।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील को सर्वाधिक लाभ हुआ। इसमें 3.23 प्रतिशत की तेजी आई। उसके बाद एसबीआई, येस बैंक, हीरो मोटोकार्प, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारती एयरटेल का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ वेदांता को सर्वाधिक नुकसान हुआ। कंपनी का शेयर 3.45 प्रतिशत टूटा। कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सनफार्मा भी नुकसान में रहे।

कारोबारियों के अनुसार फिच रेटिंग द्वारा व्यापार और उपभोक्ता भरोसा कमजोर होने के आधार पर 2019-20 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 4.6 प्रतिशत किए जाने के बाद निवेशकों ने बिकवाली की। विश्लेषकों के अनुसार, हालांकि बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद में बाजार सकारात्मक रहा। इसके अलावा सतत विदेशी पूंजी प्रवाह से भी बाजार में तेजी को बल मिला।

शेयर बाजार में उपलब्ध गुरुवार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 739.43 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 493.95 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक स्तर पर शंघाई (चीन) और टोक्‍यो (जापान) नुकसान में जबकि हांगकांग (चीन) तथा सोल में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

इंदौर में मिलावट की आशंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त

मंत्री नागर सिंह चौहान पर 20 साल से रिश्ते में होने का आरोप लगाने वाली महिला का यूटर्न, अब तारीफ में पढ़े कसीदे

देश में अफरा-तफरी फैलाने की योजना थी, गुजरात में मोदी का विपक्ष पर हमला

सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों ने दिया वोट’, इसलिए हारे- एमएलसी नतीजों पर ओपी राजभर का बयान

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

अगला लेख