Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 530 अंक उछलकर नई ऊंचाई पर

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (17:06 IST)
मुंबई। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद बढ़ने और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 530 अंक उछलकर 40,889.23 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। स्थानीय बाजार में मुख्य रूप से दूरसंचार, धातु और वाहन कंपनियों के शेयरों को निवेशकों का जोरदार समर्थन दिखा।

प्रमुख 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 40,931.71 के नए रिकॉर्ड स्तर तक चला गया था। अंत में यह 529.82 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,889.23 अंक पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स का बंद के समय का अब तक का उच्चतम स्तर है।

इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 159.35 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,073.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। कंपनी का शेयर 7.20 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके बाद क्रमश: टाटा स्टील 4.99 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 3.49 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.26 प्रतिशत तथा एचडीएफसी 2.57 प्रतिशत का स्थान रहा।

वहीं दूसरी तरफ ओएनजीसी 2.17 प्रतिशत तथा येस बैंक 1.70 प्रतिशत नीचे आए। कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच शुरुआती व्यापार समझौते की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। समझौते पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर की उम्मीद है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई (चीन), हांगकांग, सियोल (दक्षिण कोरिया) और टोक्‍यो (जापान) के शेयर बाजारों में 1.50 प्रतिशत तक की तेजी रही, वहीं यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में बढ़त देखने को मिली।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

थोक महंगाई 9.92% के पार, जानें आपकी जेब और रसोई के बजट पर क्या पड़ेगा असर

अगला लेख