Daily Horoscope
✕

पेटीएम ने वित्त पोषण से जुटाए एक अरब डॉलर

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (16:58 IST)
नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने एक अरब डॉलर (करीब 7,173 करोड़ रुपए) की पूंजी जुटाई है। यह राशि अमेरिका की संपत्ति प्रबंधन कंपनी टी रोव प्राइस की अगुवाई में जुटाई गई।

कंपनी के बयान के अनुसार मौजूदा निवेशक अलीबाबा और सॉफ्टबैंक ने भी वित्त पोषण प्रक्रिया में भाग लिया। पेटीएम की वित्तीय सेवाओं के विस्तार के लिए अगले तीन साल में 1.4 अरब डॉलर के निवेश की योजना है।

कंपनी के अनुसार, पेटीएम उन क्षेत्रों में वित्तीय समावेश के ‍लिए अगले तीन साल में 10,000 करोड़ रुपए (1.4 अरब डॉलर) निवेश करेगी, जहां अब तक लोग इस प्रकार की सुविधाओं से वंचित हैं।

पेटीएम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा कि एक अरब डॉलर की राशि टी रोव प्राइस की अगुवाई में जुटाई गई। इसमें चीन की ई-वाणिज्य कंपनी अलीबाबा की अनुषंगी एंट फाइनेंशियल ने 40 करोड़ डॉलर और सॉफ्टबैंक ने 20 करोड़ डॉलर की पूंजी डाली। इससे कंपनी का मूल्यांकन 16 अरब डॉलर पहुंच गया है।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

LIVE: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में, गोपालक सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लद्दाख में ईरानी केसर की दस्तक, क्या कश्मीरी केसर को मिलेगी कड़ी टक्कर?

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: अल-कायदा से जुड़े सह-पायलट ने रची थी इजराइल में विमान गिराने की साजिश?

ट्रंप के बहुमत को आग लगा सकता है महंगा डीजल

Top News 3 October: बिहार में बाढ़ का तांडव, भारत ने एक दिन में जीते 6 गोल्ड, ट्रंप को झटका

अगला लेख