sawan somwar

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2019 (18:16 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद घरेलू स्तर पर एनर्जी, हेल्थकेयर और तेल एवं गैस समूह की कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर बुधवार को शेयर बाजार नए रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 181.94 अंक बढ़कर 40651.64 अंक के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंच (एनएसई) का निफ्टी 59 अंक उछलकर 11999.10 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.25 प्रतिशत बढ़कर 14867.92 अंक पर और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत बढ़कर 13414.43 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में बढ़त में रहने वाले प्रमुख समूहों में एनर्जी 2.10 प्रतिशत, हेल्थकेयर 2.01 प्रतिशत, तेल एवं गैस 1.44 प्रतिशत और ऑटो 0.22 प्रतिशत शामिल है।

गिरावट में रहने वालों में रियल्टी 1.36 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2757 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1177 बढ़त में और 1382 गिरावट में रहे, जबकि 198 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर चौतरफा बिकवाली का दबाव रहा।

ब्रिटेन का एफटीएसई 1.37 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.95 प्रतिशत, जापान का निक्की 06.2 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.75 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.30 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.78 प्रतिशत शामिल है। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख