Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स 170 अंक मजबूत, बैंक, आईटी शेयरों में लिवाली से तेजी

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (17:32 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 170 अंक से अधिक की तेजी के साथ 40,286.48 अंक पर बंद हुआ। अंतिम समय के कारोबार के दौरान बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में भारी लिवाली से बाजार में बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई पर कारोबार के दौरान 322 अंकों के उतार-चढ़ाव के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.42 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,286.48 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.65 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,872.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इनमें 2.67 प्रतिशत तक की तेजी आई। वहीं इंडसइंड बैंक, वेदांता, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी तथा एचयूएल में 2.79 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले चुनिंदा शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

वृहद आर्थिक आंकड़ों के कमजोर रहने तथा नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते निवेशक थोड़े सतर्क दिखे। थोक मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में कम होकर 0.16 प्रतिशत रही जो सितंबर में 0.33 प्रतिशत थी। गैर-खाद्य वस्तुओं तथा विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में नरमी के कारण थोक महंगाई दर कम हुई।

वहीं दूसरी तरफ खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में 4.62 प्रतिशत पर पहुंच गई जो 16 महीने का उच्च स्तर है। इसके अलावा मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने 2019 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 5.6 प्रतिशत कर दिया है।

रेटिंग एजेंसी का कहना है कि सरकार के विभिन्न उपायों से खपत मांग में नरमी का समाधान नहीं हो पा रहा। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में मिलाजुला रुख रहा। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अगला लेख