dharma sangrah

महंत परमहंस के घर हमला, अयोध्या में अब संतों में सिर फुटव्वल

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (17:31 IST)
अयोध्या। राम मंदिर के लिए भले ही शीर्ष अदालत ने हिन्दू समुदाय के पक्ष में फैसला ‍दे दिया है, लेकिन अब मंदिर निर्माण से पहले ही ट्रस्ट को लेकर समाज के अगुवा संत समुदाय में ही मतभेद सामने आने लगे हैं। 
 
इस मामले में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने कहा कि राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास धन और पद की चाह में राम जन्मभूमि न्यास को ही बनाए रखना चाहते हैं। वे राम मंदिर निर्माण का पैसा इस्तेमाल करते हैं।
 
इस बयान के सामने आने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य और समर्थकों ने स्वामी परमहंस पर हमला बोल दिया। उन्हें जबरन घर से बाहर निकालने की कोशिश की किन्तु अयोध्या में तैनात पुलिस बल की सतर्कता के चलते बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स ने किसी तरह परमहंस को बाहर निकाला और अपने साथ सुरक्षित स्थान पर ले गई। 
 
इतना ही नहीं इसके महंत डॉ. रामविलास वेदांती के भी इस तरह के बयान को लेकर नृत्य गोपाल दास समर्थकों में नाराजगी है।  इसीलिए वेदांती के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि रामविलास वेदांती अपने घर पर नहीं है। इस मामले में नृत्य गोपाल दास के शिष्य आनंद शास्त्री ने पुलिस को की शिकायत में महंत परमहंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 
 
आनंद शास्त्री ने कहा कि परमहंस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जो मूर्ख आदमी होता है, उसको विधिसम्मत शास्त्र सम्मत बात करने की अक्ल नहीं होती। इनको ऐसी बात करनी चाहिए जो समाज को दिशा दिखा सके। इन्होंने ऐश्वर्य प्राप्त करने के लिए महाराजजी के बारे में अशोभनीय बातें कहीं हैं। हम महाराजजी के लिए अपनी जान भी न्योछावर कर सकते हैं। 
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री वेवर की मुलाकात

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

द्वाराहाट का मां दूनागिरी मंदिर: 8,000 फीट की ऊंचाई पर विराजमान शक्तिपीठ

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

अगला लेख