Hanuman Chalisa

40 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, SBI का शेयर चढ़ा

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (17:09 IST)
नई दिल्ली। कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों और शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए कर संरचना में बदलाव की उम्मीदों से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को एक बार फिर 40000 अंक के पार चला गया। भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंफोसिस और बजाज ऑटो में 3.37 प्रतिशत तक की तेजी रही।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 220.03 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछलकर 40051.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 40178.12 अंक के ऊंचे स्तर को भी छुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.25 अंक यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 11,844.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंफोसिस और बजाज ऑटो में 3.37 प्रतिशत तक की तेजी रही। इसके विपरीत येस बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.41 प्रतिशत तक गिर गए।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बजट से पहले शेयर निवेशकों के लिहाज से प्रभाव डालने वाले प्रमुख कर जैसे कि दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर, प्रतिभूति लेनदेन कर और लाभांश वितरण कर की प्रस्तावित समीक्षा की खबरों से घरेलू निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों और कॉर्पोरेट कर में कटौती का मुनाफे में अहम योगदान से भी बाजार को बल मिला। इसके अलावा बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज पर फैसले का इंतजार कर रहा है। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते में देरी की खबरों से शंघाई, हांगकांग, सोल और टोक्यो के शेयर बाजारों में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख देखने को मिला।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अगला लेख