ramcharitmanas
✕

लगातार पांचवें दिन गिरा बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (18:18 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा चालू वित्त वर्ष के विकास अनुमान में 0.8 प्रतिशत की भारी कटौती से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 433.56 अंक यानी 1.14 प्रतिशत लुढ़ककर 37,673.31 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,174.75 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों का 19 सितंबर के बाद का निचला स्तर है।

घरेलू शेयर बाजार की यह लगातार पांचवीं गिरावट है। इन पांच दिनों में सेंसेक्स 1,316.43 अंक और निफ्टी 396.45 अंक टूट चुका है। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति की आज समाप्त 3 दिवसीय बैठक के बाद जारी बयानों में चालू वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.1 प्रतिशत कर दिया गया।

इससे पहले अगस्त में हुई बैठक में विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने की बात कही गई थी। इससे निवेश धारणा को गहरा धक्का लगा। बयान जारी होने से पहले तक मामूली उतार-चढ़ाव में रहा बाजार औंधे मुंह लुढ़ककर लाल निशान में चला गया। नीतिगत ब्याज दरों में की गई 0.25 प्रतिशत की कटौती भी बाजार को संभालने में नाकाम रही।

बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनियों के साथ ही टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बुनियादी वस्तुएं, पूंजीगत वस्तुएं और इंडस्ट्रियल्स समूहों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयर ढाई से साढ़े 3 प्रतिशत तक टूटे। आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियां हरे निशान में रहीं।

सेंसेक्स में टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। मझौली और छोटी कंपनियों पर अपेक्षाकृत कम दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.94 प्रतिशत टूटकर 13,713.79 अंक पर और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत लुढ़ककर 12,808.66 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 2,865 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,636 के शेयर हरे और 976 के लाल निशान में रहे जबकि 253 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स 294.62 अंक चढ़कर 38,401.49 अंक पर खुला। आरबीआई के बयान से पहले यह मामूली उतार-चढ़ाव में था। इस दौरान इसने 38,403.54 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को भी छुआ। बयान के बाद सेंसेक्स का ग्राफ सरपट नीचे की तरफ उतरा। कारोबार की समाप्ति से पहले 37,633.36 अंक तक फिसलने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 433.56 अंक नीचे 37,673.31 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और शेष 10 के हरे निशान में रहे। निफ्टी भी 74.45 अंक की तेजी के साथ 11,388.45 अंक पर खुला। इसका ग्राफ भी कमोबेश सेंसेक्स की तरह ही रहा। कारोबार की समाप्ति से पहले 11,400.30 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,158.35 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 139.25 अंक टूटकर 11,174.75 अंक पर रहा। निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों में बिकवाली और शेष 11 में लिवाली हावी रही।

विदेशों में मिलाजुला रुख रहा। एशिया में जापान का निक्की 0.32 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.55 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.92 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 1.11 प्रतिशत की गिरावट में रहा। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22 प्रतिशत चढ़ा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.15 प्रतिशत टूट गया। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख