dharma sangrah
✕

लगातार चौथे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (16:56 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग के साथ धातु, आईटी तथा टेक समूहों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे दिन लुढ़कते हुए करीब 2 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 198.54 अंक लुढ़ककर 38,106.87 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.90 अंक की गिरावट में 11,314.00 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 20 सितंबर के बाद का निचला स्तर है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा, हालांकि इनमें बिकवाली कुछ कम रही।

बीएसई का मिडकैप 0.30 प्रतिशत टूटकर 13,844.48 अंक पर और स्मॉलकैप 0.38 प्रतिशत की गिरावट में 12,910.18 अंक पर बंद हुआ। येस बैंक के शेयरों में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बारे में स्पष्टीकरण के बाद आज कंपनी के शेयर करीब 33 प्रतिशत चढ़ गए और वह सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। टाटा मोटर्स के शेयर भी 6 फीसदी से ज्यादा चढ़े।

धातु समूह पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। इस कारण सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली 2 कंपनियां वेदांता और टाटा स्टील रहीं। वेदांता के शेयर साढ़े 4 फीसदी से अधिक और टाटा स्टील के करीब साढ़े 3 प्रतिशत टूटे। बीएसई में कुल 2,651 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,532 कंपनियों के शेयर गिरावट में और 962 के बढ़त में रहे, जबकि 157 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख