suvichar
✕

शुरुआती कारोबार में रही गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (13:28 IST)
आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 227 अंकों की गिरावट के साथ 38032 पर खुला, जबकि निफ्टी 11280 से भी नीचे चला गया। हालांकि यस बैंक के शेयर के भाव 23 फीसदी तक उछल गए। शेयर बाजार में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कमजोर संकेतों से आई है।

आज सुबह बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। शुरुआत में सेंसेक्स 227 अंकों की गिरावट के साथ 38032 पर खुला, निफ्टी भी 11280 अंक से भी नीचे चला गया। हालांकि संकट में चल रहे यस बैंक के शेयर उछल गए। अमेरिका के कमजोर आर्थ‍िक आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि चीन के साथ ट्रेड वॉर से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।

असल में मध्यम आकार के कॉर्पोरेट के कर्जों का समाधान इस वित्त वर्ष में शुरू हुआ है जिसके लपेटे में कई बैंक आ रहे हैं। आर्थिक मसलों पर केंद्र सरकार के हालिया फैसलों से बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की सकरात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 361.92 अंक गिरकर 38305.41 अंक पर और निफ्टी 114.55 अंक टूटकर 11359.90 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक बिकवाली का दबाव रहा था।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख