Hanuman Chalisa

कमजोर निवेश धारणा से लुढ़का बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी टूटे

शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (17:13 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को निवेश धारणा कमजोर रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167.17 अंक यानी 0.43 प्रतिशत लुढ़ककर 38,822.57 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.80 अंक यानी 0.51 प्रतिशत टूटकर 11,512.40 अंक पर बंद हुआ।

धातु और रियलिटी समूहों में ढाई प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। स्वास्थ्य समूह का सूचकांक भी 1.50 फीसदी से ज्यादा टूटा। सेंसेक्स की कंपनियों में वेदांता के शेयर लगभग 5.50 प्रतिशत टूटे। येस बैंक, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़के। बजाज फाइनेंस में 1.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

सेंसेक्स 13.39 अंक की बढ़त में 39,003.13 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 39,107.37 अंक के दिवस के  उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बिकवाली बढ़ने से बाजार लाल निशान में चला गया और लगभग पूरे दिन गिरावट में ही रहा।

कारोबार की समाप्ति से पहले 38,782.60 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद यह गुरुवार की तुलना में 167.17 अंक नीचे 38,822.57 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का और शेष 10 में लिवाली का जोर रहा।

मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी निवेशकों ने बिकवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.62 प्रतिशत लुढ़ककर 14,244.86 अंक पर और स्मॉलकैप 0.81 प्रतिशत फिसलकर 13,331.93 अंक पर बंद हुआ। 
बीएसई में कुल 2,676 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,549 गिरावट में और 973 बढ़त में रहे जबकि 154 के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स के विपरीत निफ्टी 14.85 अंक की गिरावट में 11,556.35 अंक पर खुला। इस बीच कारोबार का उच्चतम स्तर 11,593.60 अंक और निचला स्तर 11,499.75 अंक रहा। अंत में यह गत दिवस के मुकाबले 58.80 अंक नीचे 11,512.40 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियों के शेयर लाल और 11 के हरे निशान में रहे।

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

फिर भड़केगी महायुद्ध की आग? ट्रंप का बड़ा एलान- ईरान के साथ समझौता खत्म, रातभर बरसे बम

ट्रंप की एक चेतावनी और भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,600 से ज्यादा अंक टूटा, रॉकेट बनी कच्चे तेल की कीमतें

लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी ट्रेन, विभाग ने दावे को बताया बेबुनियाद, पीआरओ ने बताया क्‍या है वीडियो की सचाई

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय होने से भारी आफत, समंदर में बदला नवसारी शहर

अब बगलामुखी में करोड़ों की दान चोरी, निजी खातों में गया चढ़ावा, 3 सदस्यीय जांच समिति करेगी पड़ताल

अगला लेख