Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 400 अंक उछला

गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (11:19 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग कंपनियों के मजबूत होने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक की तेजी में रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 384.54 अंक यानी एक प्रतिशत की तेजी के साथ 38978.06 अंक पर चल रहा था। एक समय यह 39008.83 अंक के स्तर तक भी पहुंचा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 120.75 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 11560.95 अंक पर चल रहा था।

बुधवार को सेंसेक्स 503.62 अंक और निफ्टी 148 अंक गिरकर बंद हुआ था। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एल एंड टी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर 3 प्रतिशत तक की तेजी में चल रहे थे।

कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों को वैश्विक बाजारों से बल मिला। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा चीन के साथ अनुमान से पहले व्यापार सौदा हो जाने की उम्मीद जताने से वैश्विक बाजारों में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी तेजी में चल रहा था। हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट में चल रहा था। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 342.40 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

अगला लेख