shradh paksha
✕

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (13:55 IST)
मुंबई। ग्लोबल मार्केट में गिरावट और रुपए में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 523 अंक लुढ़ककर 36600.60 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी में 153 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 10850.45 का निचला स्तर छुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट देखी गई।

खबरों के मुताबिक, सऊदी अरब के तेल संकट, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी के खतरे जैसी अनिश्चतताओं की वजह से बाजार दबाव में है। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 523 अंक लुढ़ककर 36600.60 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी में 153 प्वाइंट का नुकसान देखा गया। इसने 10850.45 का निचला स्तर छुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट देखी गई। बैंकिंग, एनर्जी और आईटी सेक्टर के शेयरों में ज्यादा दबाव है। एक्सिस बैंक का शेयर करीब 3.5% लुढ़क गया। टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक में 1.8-1.8 फीसदी नुकसान दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स करीब 262 अंक टूटकर 37123.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 79.80 अंक लुढ़ककर 10,996.10 अंक के स्‍तर पर रहा। सेंसेक्स के इंडेक्‍स में शामिल टॉप 30 शेयरों में से 24 नुकसान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, यस बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, टाटा स्टील और एल एंड टी हैं के शेयरों में गिरावट रही।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख