suvichar

चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर, भिंड जिले में खाली कराए 19 गांव

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (13:28 IST)
भिंड। राजस्थान के कोटा बैराज से लगातार चंबल नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भी चंबल नदी के रौद्र रूप में आने के चलते नदी किनारे बसे 19 गांव खाली करा लिए गए हैं। चंबल नदी खतरे के निशान से 8.49 मीटर ऊपर बह रही है। खतरे का निशान 119 मीटर है, जबकि नदी का जल स्तर 127.82 मीटर से ऊपर निकल गया।

नावली वृंदावन गांव के अंदर पानी आने की सूचना मिलने के बाद कल दोपहर से रात तक यहां सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने लोगों को नावों के सहारे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। चंबल नदी खतरे के निशान से 8.49 मीटर ऊपर बह रही है। खतरे का निशान 119 मीटर है, जबकि चंबल नदी का जल स्तर 127.82 मीटर से ऊपर निकल गया। इस दौरान कई लोग अपने पशुधन के लिए घर न छोड़ने की जिद पर अड़े देखे गए।

सेना के जवान जब महिलाओं और बच्चों को लेकर नाव से गांव के बाहर निकाल रहे थे, तभी नाव में एक बच्ची खुशी के लिए रो पड़ी। जवानों ने समझा कि खुशी नाम की कोई बच्ची रह गई, तभी बच्ची ने बताया कि खुशी उसकी बकरी की बच्ची है। सेना के जवानों ने अटेर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का चेकअप किया।
कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला थमा नहीं है। पिछले 3 दिनों में 18.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जहां अटेर क्षेत्र में 8 गांव में बाढ़ आ गई थी, वहीं कल कोटा बैराज से चंबल में एक बार फिर 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया, जिससे हालात और ज्यादा भयावह हो गए हैं। चंबल में उफान आने के बाद कलेक्टर छोटे सिंह ने सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं।

अटेर क्षेत्र के सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों की छुट्‌टी कर दी गई है। ये छुट्टी हालात सामान्य होने तक रहेगी। अटेर में देर रात एयर लिफ्टिंग के लिए हेलीपेड बनाना शुरू किया गया। कलेक्टर ने एनडीआरएफ और सेना की अतिरिक्त कंपनियां भी मांगीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा कई स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख