biodatamaker

कच्चा तेल उछला, सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट

Updated: सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (11:05 IST)
मुंबई। सऊदी अरब के 2 कच्चे तेल संयंत्रों पर हुए हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को इस तेल की कीमतों में 19.5 फीसदी का उछाल आया, जिससे घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया।

लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कच्चा तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 19.5 प्रतिशत चढ़कर 71.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह खाड़ी युद्ध के दौरान 14 जनवरी 1991 के बाद की सबसे बड़ी तेजी है। अमेरिकी क्रूड वायदा भी 15.5 प्रतिशत की छलांग लगाकर 63.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

यह 22 जून 1998 के बाद की इसकी सबसे बड़ी तेजी है। कच्चे तेल में भारी उछाल के कारण घरेलू बाजार में सेंसेक्स 180.43 अंक की गिरावट के साथ 37,204.56 अंक पर खुला और 37,111.29 अंक तक लुढ़क गया।

तेल उत्पादक कंपनियों में ओएनजीसी के शेयर 2.41 प्रतिशत चढ़े, जबकि तेल विपणन कंपनियों में सरकारी कंपनी इंडियन आयल का शेयर 3 प्रतिशत, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर 6- 6 प्रतिशत लुढ़क गए। तेल तथा पेट्रोलियम में कारोबार करने वाली निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़के।

पूर्वी सऊदी के खुरैस और अबकैक में शनिवार को पेट्रोलियम कंपनी सऊदी अरामको के संयंत्रों पर ड्रोन से हमला किया था जिससे वहां आग लग गयी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हमले के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति में 57 लाख बैरल और कंपनी के उत्पादन का लगभग 50 प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान लगाया है।

यहवैश्विक उत्पादन का पांच प्रतिशत है। इससे देश में भी पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में तेज उछाल की आशंका है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 81.05 अंक लुढ़ककर 10, 994.85 पर खुला और 10,988.80 अंक तक लुढ़क गया। (वार्ता)

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख