shradh paksha
✕

तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 167 और निफ्टी 55 अंक उतरा

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (17:20 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित रुझानों के बीच घरेलू स्तर पर ऑटो, टेलीकॉम और एनर्जी जैसे अधिकांश बड़े समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार में लगातर 3 दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया और गुरुवार को अंतिम चरण में मुनाफावसूली से यह गिरावट लेकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.54 अंक गिरकर 37104.28 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 54.65 अंक उतरकर 11 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 10981.05 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों में विपरीत रुख देखा गया जहां मिडकैप 0.18 प्रतिशत उतरकर 13610.09 अंक पर और स्मॉलकैप 0.12 प्रतिशत चढ़कर 12907.67 अंक पर रहा।

बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहे जिसमें सबसे अधिक ऑटो समूह 1.92 प्रतिशत उतर गया। इसके बाद टेलीकॉम 1.68 प्रतिशत और एनर्जी 1.37 प्रतिशत भी शामिल है। बढ़त में मात्र 5 समूह रहे जिसमें सबसे अधिक वित्त में 0.35 प्रतिशत और बैंकिंग में 0.19 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2643 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1369 बढ़त में और 1110 गिरावट में रहे जबकि 164 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार हरे निशान में खुले जबकि यूरोपीय और एशियाई बाजार मिश्रित रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.16 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.75 प्रतिशत दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.84 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.75 प्रतिशत की बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.26 प्रतिशत उतर गया।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख