Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 264 अंक चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (17:03 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और स्थानीय स्तर पर धातु, एफएमसीजी तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों के शेयरों में हुई लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 263.86 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 37333 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त में 11023.25 अंक पर पहुंच गया।

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में तेजी का रुख रहने से घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला। डॉलर की तुलना में रुपए में रही मजबूती ने भी बाजार में निवेश धारणा को मजबूती दी। सेंसेक्स 153.33 अंक की बढ़त के साथ 3722.26 अंक पर खुला। हालांकि पहले घंटे के बाद ही यह लाल निशान में चला गया और बिजली तथा तेल एवं गैस समूहों में बिकवाली से दोपहर के करीब 36829.81 अंक तक उतर गया।

बाद में धातु, एफएमसीजी और स्वास्थ्य समूहों में लिवाली बढ़ने से शेयर बाजार में तेजी लौट आई। कारोबार की समाप्ति से पहले 37397.97 अंक पर पहुंचने के बाद अंतत: यह गुरुवार की तुलना में 263.86 अंक ऊपर 37332.79 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त में और शेष 8 के गिरावट में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही।

बीएसई का मिडकैप 1.01 प्रतिशत चढ़कर 13467.55 अंक पर और स्मॉलकैप 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 12534.70 अंक पर पहुंच गया। बीएसई में कुल 2697 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1413 के शेयर हरे निशान में और 1114 के लाल निशान में रहे जबकि 170 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित रहे। निफ्टी 39.50 अंक चढ़कर 10987.80 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11042.60 अंक और निचला स्तर 10874.80 अंक दर्ज किया गया। अंत में यह गत दिवस के मुकाबले 74.95 अंक नीचे 11023.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियों के शेयरों में लिवाली और शेष 14 के शेयरों में बिकवाली का जोर रहा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

UP में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

अगला लेख