Hanuman Chalisa

भारी गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: शुक्रवार, 23 अगस्त 2019 (10:40 IST)
मुंबई। बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 214 और 62 अंकों की गिरावट के साथ खुले। कुछ ही देर में सेंसेक्स 318.20 अंक लुढ़क गया जबकि निफ्टी भी 87.30 अंक नीचे पहुंच गया।

खबरों के मुता‍बिक, आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 214 अंकों की गिरावट के साथ 36,258 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 62 अंकों की गिरावट के साथ 10678 अंकों पर खुले। बाद में यह गिरावट और बढ़ गई।
ALSO READ: 78 दिनों में 3839 अंक गिर गया सेंसेक्स, 5 कारणों से जानिए शेयर बाजार में क्यों मचा है हाहाकार?
शुरुआती कारोबार में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में गिरावट देखी गई।

उल्‍लेखनीय है कि दुनियाभर में जारी आर्थिक सुस्ती के बीच भारतीय शेयर बाजार के हाल बेहाल हैं। सेंसेक्स में 79 दिनों में 3900 सेे ज्यादा अंकों की गिरावट आ चुकी है। 4 जून 2019 को सेंसेक्स ने 40312 आंकड़े को छूकर इतिहास रचा था वहीं निफ्टी भी 12103 के स्तर पर था।
 
गुरुवार को भी सेंसेक्स 587.44 अंक गिरकर 36472.93 अंक पर और निफ्टी 177.35 अंक फिसलकर 10741.35 अंक पर रहा था।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

अशोकनगर में पदस्थ SI पूजा रघुवंशी का वीडियो वायरल, मेडिकल पर होने के बाद SP ने रोकी सैलरी, PHQ से लगाई गुहार

Tata Curvv Series X: ₹10 लाख में लॉन्च हुई नई SUV-कूपे, अब कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

नेता, अधिकारी-कर्मचारी खा रहे गरीबों से पैसा, BJP विधायक जयंत मलैया ने भ्रष्टाचार पर अपनी ही सरकार को घेरा

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अगला लेख