dharma sangrah

गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 100 और निफ्टी 17 अंक ऊपर

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (17:34 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर टेलीकॉम जैसे समूहों में हुई लिवाली के बल पर शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए बढ़त बनाने में सफल रहा। बीएसई का सेंसेक्स 99.90 अंक बढ़कर 37118.22 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.35 अंक बढ़कर 10997.35 अंक पर रहा।

बीएसई में मझौली कंपनियां जहां बढ़त बनाने में सफल रहीं, वहीं छोटी कंपनियों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। मिडकैप 0.15 प्रतिशत बढ़कर 13546.92 अंक पर रहा, जबकि स्मॉलकैप 0.44 प्रतिशत उतरकर 12496.35 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2597 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1362 गिरावट में और 1097 बढ़त में रहा, जबकि 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई में टेलीकॉम समूह में सबसे अधिक 3.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और चीन के बीच फिर से टैरिफ युद्ध में तेजी आने की आशंका में वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.63 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 2.33 प्रतिशत, जापान का निक्की 2.11 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 2.35 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.41 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.95 प्रतिशत शामिल हैं।

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख