Hanuman Chalisa
✕

बजट से निवेशक निराश, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (16:53 IST)
मुंबई। बजट से निराश निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज जबरदस्त गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 394.67 अंक यानी 0.99 प्रतिशत लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर 39,513.39 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 135.60 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,811.15 अंक पर बंद हुआ।
 
बजट में आम उपभोक्ताओं को कर में राहत नहीं देने से लोगों की प्रभावी क्रय शक्ति बढ़ने की उम्मीद नहीं है। इससे बाजार में निराशा है। बजट से पहले शेयर बाजार तेजी में था। सेंसेक्स 82.34 अंक चढ़कर 39,990.40 अंक पर खुला और 40 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 40,032.41 अंक पर पहुंच गया, जो इसका दिन का उच्चतम स्तर रहा।
 
बजट की घोषणाओं के साथ ही शेयर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। एक समय सेंसेक्स 39,441.38 अंक तक उतर गया था। अंत में यह गत दिवस के मुकाबले 394.67 अंक नीचे 39,513.39 अंक पर बंद हुआ जो 28 जून के बाद का निचला स्तर है। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर लाल और शेष छह के हरे निशान में रहे।
 
दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली का जोर ज्यादा रहा। बीएसई का मिडकैप 1.39 प्रतिशत लुढ़ककर 14,725.65 अंक पर और स्मॉलकैप 1.36 प्रतिशत टूटकर 14,141.83 अंक पर रहा।
 
निफ्टी 18 अंक की बढ़त के साथ 11,964 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 11,981.75 अंक और निचला स्तर 11,797.90 अंक रहा। अंत में यह 135.60 अंक लुढ़ककर 11,811.15 अंक पर बंद हुआ जो इसका भी 28 जून के बाद का निचला बंद स्तर है। निफ्टी की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर टूटे जबकि शेष छह के चढ़े। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख