ramcharitmanas
✕

व्यापार युद्ध की आशंका में हुई भारी बिकवाली, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

Updated: सोमवार, 17 जून 2019 (17:12 IST)
मुंबई। अमेरिका के 28 उत्पादों पर भारत द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी किए जाने से दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका में सोमवार को हुई भारी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मच गया, जिससे बीएसई का सेंसेक्स 491 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 151 अंक लुढ़क गया।
 
बीएसई का सेंसेक्स 491.28 अंक फिसलकर 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 38,960.79 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 151.15 अंक लुढ़ककर 11,672.15 अंक पर आ गया। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.29 प्रतिशत गिरकर 14,531.27 अंक और  स्मॉलकैप 1.35 प्रतिशत फिसलकर 14,172.68 अंक पर रहा।
 
भारत ने अमेरिका के बादाम, सेब और अखरोट सहित 28 उत्पादों पर टैरिफ में बढ़ोतरी कर दी है। अमेरिका  द्वारा तरजीही राष्ट्र का दर्जा वापस लेने और भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में बढ़ोतरी किए जाने के विरोध में  भारत ने टैरिफ में बढ़ोतरी की है। वर्ष 2018 में दोनों देशों के बीच 142.1 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख