Hanuman Chalisa
✕

शिखर से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 184 अंक टूटा

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (16:43 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली से मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 184.08 अंक टूटकर 40,083.54 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.90 अंक लुढ़ककर 12,021.65 अंक पर बंद हुआ।

आईटी और टेक क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनियों के साथ ही ऑटो क्षेत्र की कंपनियों ने भी बाजार पर दबाव बनाया। सेंसेक्स 71.62 अंक टूटकर 40,196 अंक पर खुला। बिलकुल आरंभ में ही 40,312.07 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद बाजार लाल निशान में उतर गया और फिर वापसी नहीं कर पाया।

कारोबार की समाप्ति से पहले यह गत दिवस के मुकाबले 184.08 अंक यानी 0.46 प्रतिशत नीचे 40,083.54 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लुढ़ककर और शेष 13 के बढ़त में बंद हुए। निफ्टी 35.90 अंक की गिरावट में 12,052.65 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 12,095.20 अंक और निचला स्तर 12,005.85 अंक रहा।

अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 66.90 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 12,021.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 17 कंपनियां के शेयरों में तेजी और 31 में नरमी रही जबकि दो के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप 0.22 प्रतिशत टूटकर 15,199.62 अंक पर और स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत फिसलकर 14,910.56 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,741 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,109 में लिवाली और 1,453 में बिकवाली का जोर रहा जबकि 179 कंपनियों के शेयरों में टिकाव रहा।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख