suvichar
✕

सोना-चांदी चमके, 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (16:38 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने-चांदी के तीन महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 175 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,370 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 250 रुपए उछलकर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 37,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।

वैश्विक स्तर पर सोमवार को सोना 1,327.90 डॉलर प्रति औंस को छूने में कामयाब रहा था जो इस साल 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। मंगलवार को हालांकि यह 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,323.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा आज भी एक डॉलर की बढ़त में 1,328.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने के कारण निवेशक पूंजी बाजार की बजाय सुरक्षित निवेश मानी जानी वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं। इससे सोने की कीमतों में तेजी आई है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख