ramcharitmanas
✕

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Updated: शुक्रवार, 31 मई 2019 (17:16 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल की घोषणा से निवेशक हतोत्साहित दिखे, जिससे शुक्रवार को शुरुआती पहर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाले घरेलू शेयर बाजार चौतरफा बिकवाली के दबाव में लाल निशान में बंद हुए।

यस बैंक, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 117.77 अंक की गिरावट के साथ 39,714.20 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 23.10 अंक लुढ़ककर 11,922.80 अंक पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और चीन के तनाव के गहराने के कारण पहले से ही वैश्विक बाजार में उथलपुथल का माहौल बना हुआ था। ऐसे समय में मैक्सिको के सभी उत्पादों पर पांच फीसदी का नया टैरिफ लगाने की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी ने वैश्विक टैरिफ युद्ध की आशंकाओं को बल दे दिया जिससे दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट हावी रही। घरेलू शेयर बाजार भी इस वैश्विक हलचल से अछूते नहीं रहे। इसके अलावा सुश्री निर्मला सीतारमण को देश का नया वित्तमंत्री बनाए जाने को भी निवेशकों ने सकारात्मक रूप से नहीं लिया।

मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद आज सेंसेक्स बढ़त के साथ 39,998.91 अंक पर खुला और पहले ही घंटे में उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर 40,122.34 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही जिससे यह 39,374.24 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.30 प्रतिशत लुढ़ककर 39,714.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियां लाल निशान में और 11 हरे निशान में रहीं।

निफ्टी भी तेजी के साथ 11,999.80 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 12,039.25 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,829.45 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,22.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 21 कंपनियां बढ़त में और 29 गिरावट में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही जबकि मझोली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.23 प्रतिशत यानी 34.83 अंक की तेजी में 15,096.18 अंक पर और स्मॉलकैप 0.65 प्रतिशत यानी 97.11 अंक की गिरावट में 14,867.04 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,737 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,024 में तेजी और 1,559 में गिरावट रही जबकि 154 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख