Hanuman Chalisa
✕

राजग को प्रचंड बहुमत से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स और निफ्टी

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2019 (17:25 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिले प्रचंड बहुमत से निवेश धारणा मजबूत रही जिससे शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 623.33 अंक की भारी बढ़त के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तर 39,434.72 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 187.05 अंक की छलांग लगाकर 11,844.10 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
 
गत दिवस शुरुआती चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में राजग की भारी बढ़त को देखते हुए निवेशकों ने जबरदस्त लिवाली की जिससे सेंसेक्स अब तक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर 40,000 अंक के पार 40,124.96 अंक पर पहुंचा, हालांकि बाद में कमजोर वैश्विक संकेतों तथा मुनाफावसूली के दबाव में यह लाल निशान में बंद हुआ।
 
विश्लेषकों के मुताबिक निवेशकों को मोदी सरकार की दूसरी पारी पर बहुत भरोसा है। उन्हें यह उम्मीद है कि सरकार जल्द ही आर्थिक मोर्चे पर कई और नए कदम उठाएगी जिससे कारोबारी माहौल स्थिर और बेहतर होगा। 
इसी मजबूत धारणा के दम पर सेंसेक्स 264.89 अंक की बढ़त में 39,076.28 अंक पर खुला।
 
कारोबार के शुरुआती पहर में यह 38,824.26 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का और इसके बाद इसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बाजार में पूरे दिन लिवाली का माहौल बना रहा। कारोबार के दौरान यह 39,476.97 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 1.61 प्रतिशत चढ़कर 39,434.72 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियां हरे और 4 लाल निशान में रहीं। आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी का प्रदर्शन शुक्रवार को सबसे अधिक अच्छा रहा जबकि एनटीपीसी, एचसीएल टेक, टीसीएस और हिन्दुस्तान यूनीलीवर के शेयरों के दाम लुढ़क गए।
 
निफ्टी भी 89.90 अंक चढ़कर 11,748.00 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 11,859.00 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,658.10 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,844.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 45 कंपनियां बढ़त में और 5 गिरावट में रहीं। निफ्टी में पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑटो क्षेत्र में सर्वाधिक लिवाली देखी गई।
 
दिग्गज कंपनियों की तुलना में निवेशकों का रुझान छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक रहा। बीएसई का मिडकैप 2.01 प्रतिशत यानी 294.87 अंक की तेजी में 14,945.24 अंक और स्मॉलकैप 2.42 प्रतिशत यानी 346.33 अंक की बढ़त में 14,699.56 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में कुल 2,680 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,834 में तेजी और 689 में गिरावट रही जबकि 157 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के पैरों के पास आया सांप, घबराकर हुए बेहोश, अस्पताल से मिली छुट्टी

अगला लेख