Hanuman Chalisa

लिवाली के दम पर सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी चढ़ा

गुरुवार, 16 मई 2019 (17:02 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स में हुई लिवाली के दम पर गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 278.60 अंक की बढ़त के साथ 37,393.48 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.10 अंक चढ़कर 11,257.10 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की शुरुआत गुरुवार को तेजी के साथ 37,179.13 अंक पर हुई। कारोबार के शुरुआती पहर में बाजार पर दबाव रहा। अमेरिका-चीन तकरार के बीच हुआवेई पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंध से कारोबारी धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। दवा कंपनी ल्युपिन के संयंत्रों की जांच रिपोर्ट को लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र के सूचकांक में भी गिरावट रही। इन सबके बीच सेंसेक्स कारोबार के दौरान 37,052.30 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया था।
 
बजाज फाइनेंस के संतोषजनक तिमाही परिणाम से कंपनी के शेयरों में लिवाली का जोर रहा और सेंसेक्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन इसी कंपनी का रहा। तेल एवं गैस, धातु, रियल्टी और टेक कंपनियों में लिवाली रही जिससे  कारोबार के उत्तरार्द्ध में सेंसेक्स 37,518.94 अंक के दिवस के उच्चतम पर पहुंचा और अंतत: गत दिवस की तुलना में 0.75 फीसदी की तेजी में 37,393.48 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि शेष 9 लाल निशान में बंद हुईं।
 
निफ्टी की शुरुआत तेजी में 11,180.35 अंक पर हुई। कारोबार के दौरान 11,281.55 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,143.55 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.90 प्रतिशत की तेजी में 11,257.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियां तेजी में और 11 गिरावट में रहीं।
 
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.27 प्रतिशत यानी 37.47 अंक की तेजी में 14,154.88 अंक पर और स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत यानी 34.99 अंक की बढ़त में 13,816.72 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,625 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,314 में गिरावट और 1,165 में तेजी रहीं,  जबकि 146 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा: रग्गी नाला में भूस्खलन, कई वाहनों पर गिरे पत्थर

अगला लेख