Hanuman Chalisa

कच्चे तेल में उबाल से लुढ़का शेयर बाजार, निफ्टी भी गिरा

सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (17:28 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उबाल से घरेलू शेयर बाजार सोमवार को दबाव में आ गए और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 495.10 अंक यानी 1.26 प्रतिशत लुढ़ककर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 38,645.18 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.35 अंक यानी 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,594.45 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंध बढ़ाने की तैयारी से कच्चे तेल की आपूर्ति कम होने की आशंका बनी है। इससे ब्रेंट क्रूड के दाम 74 डॉलर प्रति बैरल को पार कर इस साल के उच्चतम स्तर 74.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से घरेलू बाजारों मे तेल एवं गैस और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों में भारी गिरावट देखी गई।

बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली रही। सेंसेक्स की गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ बैंकों तथा ऑटों कंपनियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। यस बैंक के शेयर साढ़े छह फीसदी से ज्यादा और इंडसइंड बैंक के चार प्रतिशत से अधिक लुढ़के। रिलायंस इंडस्ट्रीज में पौने तीन प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक में ढाई प्रतिशत की गिरावट रही।

सेंसेक्स की मात्र पांच कंपनियां ही हरे निशान में रहीं। भारती एयरटेल, टीसीएस और इंफोसिस ने बाजार को संभालने का प्रयास किया। डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट ने भी निवेशकों की निवेश धारणा को कमजोर किया।

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख