ganesh chaturthi

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिरा, निफ्टी भी फिसला

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (12:13 IST)
मुंबई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, रुपए में नरमी और कमजोर वैश्विक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 239 अंक नीचे आ गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 239.17 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 38,901.11 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 84.50 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,668.30 अंक पर आ गया।

'गुड फ्राइडे' के चलते शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहे। इस बीच शेयर बाजार के पास मौजूद शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,038.46 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 337.59 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे।

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब 50 पैसे गिरकर 69.84 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंड क्रूड वायदा 2.06 प्रतिशत बढ़कर 73.84 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, तोक्यो के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख