Hanuman Chalisa

शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 39400 अंक का आंकड़ा किया पार

गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (16:22 IST)
मुंबई। अच्छे मानसून के पूर्वानुमान और कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों से उत्साहित निवेशकों द्वारा शुरुआती कारोबार लिवाली से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 144.40 अंक की छलांग लगाकर 39,420.04 अंक पर खुला। यह पहली बार है, जब इसने 39,400 अंक का आंकड़ा पार किया है।

बाद में विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेत और एचडीएफसी, इंफोसिस, एलएंडटी तथा भारतीय स्टेट बैंक जैसे दिग्गजों में बिकवाली के दबाव में यह लाल निशान में उतर गया। गिरावट में जाने से पहले एक समय सेंसेक्स ने 39,487.45 अंक के अब तक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर को भी छुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स तथा अन्य वाहन कंपनियों ने सेंसेक्स की शुरुआती तेजी में मदद की। निफ्टी भी 69 अंक चढ़कर 11,856.15 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह भी 11,856.15 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा।

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

UPSSSC X-Ray Technician Result Out : 377 उम्मीदवारों का चयन, आयोग ने जारी की मेरिट सूची

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

पहले भी विवादों में रहे बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग, जानिए अब क्या है नया विवाद

अगला लेख