sawan somwar

लांच हुई 2.50 लाख की Qute कार, माईलेज 35 किमी प्रति लीटर...

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (16:21 IST)
बजाज ऑटो ने गुरुवार को अपनी सबसे छोटी कार Qute को महाराष्‍ट्र में लांच कर दिया। क्वाड्रीसाइकल Qute को पेट्रोल और सीएनजी वेरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके पेट्रोल वेरियंट की कीमत मुंबई में 2.48 लाख रुपए और सीएनजी वेरियंट की कीमत 2.78 लाख रुपए हैं। जानिए क्या है इस कार की 7 खास बातें... 
 
- क्यूट का माईलेज 35 किमी प्रति लीटर है।
- नैनो से भी छोटी इस कार में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर ट्विन स्पार्क DTSi इंजन दिया गया है।
- यह इंजन 5,500rpm पर 13 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है। यह 4,000 rpm पर 16.1 एनएम टॉर्क उत्पादन करता है।
- क्यूट में चार लोग बैठ सकते हैं। यह कार 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। एक किलोग्राम सीएनजी में क्यूट 43 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। 
- इस कार में डैशबोर्ड माउंटेड फाइव-स्पीड सीक्वेंशल मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
- कार के बूट में 20 किलो तक का लगेज रखा जा सकता है। इसके साथ ही इसकी छत पर मौजूद कैरियर भी 40 किलो वजह संभाल सकता है।
- क्यूट की लंबाई 2,752 मिलिमीटर, चौड़ाई 1,312 मिलिमीटर, ऊंचाई 1,622 मिलिमीटर और ह्वीलबेस 1925 मिलिमीटर है। 
  

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

अगला लेख