Hanuman Chalisa
✕

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: बुधवार, 27 मार्च 2019 (17:13 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच यूटीलिटीज और ऊर्जा समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को 100.53 अंक लुढ़ककर 38,132.88 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.20 अंक फिसलकर 11,445.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज मजबूती के साथ 38,372.03 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 38,475.93 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,001.34 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.26 प्रतिशत की गिरावट में 38,132.88 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 10 कंपनियां हरे निशान में और 20 लाल निशान में रहीं।

निफ्टी भी तेजी के साथ 11,531.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 11,546.20 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,413.00 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.33 प्रतिशत की गिरावट में 11,445.05 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियां गिरावट में और 16 तेजी में रहीं। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मंझोली कंपनियों में लिवाली देखी गई।

बीएसई का मिडकैप 0.59 प्रतिशत यानी 88.36 अंक की तेजी के साथ 15,167.69 अंक पर और स्मॉलकैप 0.64 प्रतिशत यानी 94.62 अंक की बढ़त के साथ 14,778.26 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,902 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 150 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे जबकि 1,549 में गिरावट और 1,203 में तेजी रही।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख