Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 481 अंक और निफ्टी 133 अंक बढ़त के साथ बंद

Updated: मंगलवार, 12 मार्च 2019 (20:03 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की शुद्ध लिवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी के साथ 6 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
 
रियलिटी, दूरसंचार और पूंजीगत वस्तु जैसे समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 481.56 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17 सितंबर 2018 के बाद के उच्चतम स्तर 37,535.66 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.15 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,301.20 अंक पर बंद हुआ।
 
मजबूत वैश्विक संकेतों के दम पर सेंसेक्स तेजी में 37,249.65 अंक पर खुला। एफपीआई और एफआईआई की लिवाली के दम पर यह कारोबार के दौरान 37,586.63 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी के कारण यह 37,230.85 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 37,535.66 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियां हरे निशान में 10 लाल निशान में रहीं।
 
निफ्टी भी बढ़त के साथ 11,231.35 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,320.40 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,227.00 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,301.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियां तेजी में और 19 गिरावट में रहीं जबकि एक कंपनी के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

गुजरात में बारिश का तांडव: उमरगाम में 35.67 इंच बारिश, वलसाड-डांग जलमग्न, 365 सड़कें बंद

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

अगला लेख