dharma sangrah

सोना हुआ सस्ता, चांदी में तेजी

Updated: मंगलवार, 12 मार्च 2019 (19:53 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर सुस्त जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए लुढ़ककर 33,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया, वहीं चांदी 50 रुपए चमककर डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई बड़ी गिरावट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु को बल मिला। सोना हाजिर 2.90 डॉलर चमककर 1,295.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.80 डॉलर की मजबूती के साथ 1,295.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट पर ब्रिटेन के नए समझौते से पाउंड को मिली मजबूती ने डॉलर को कमजोर किया है जिससे सोना महंगा हुआ है। डॉलर में नरमी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की मांग बढ़ती है और कीमत में तेजी आती है। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर चमककर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

NRC नहीं तो जनगणना नहीं! मणिपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके सीएम और गृह मंत्री के पुतले

स्वाइन फ्लू की महिला मरीज की मौत, उज्जैन से इलाज के लिए आई थी इंदौर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग हुआ अलर्ट

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया वर्जन बना ‘हम Gen Z हैं’? उमर अब्दुल्ला ने द्रास चेकपोस्ट Viral Video पर कसा तंज [VIDEO]

कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

अगला लेख