Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 342 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (17:21 IST)
मुंबई। अमेरिका के चीनी उत्पादों को लेकर फिलहाल नया टैरिफ नहीं जारी करने से वैश्विक स्तर पर व्यापार तनाव में आई कमी के बल पर दुनियाभर के शेयर बाजारों में रही चौतरफा तेजी के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भी जबदरस्त तेजी दर्ज की गई और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 342 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88 अंक उछल गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए 341.90 अंक उछलकर 36 हजार अंक के पार 36213.38 अंक पर रहा। इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 88.45 अंक चढ़कर 10880.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में रही तेजी के बीच छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली कुछ सुस्त रही जिससे बीएसई का मिडकैप 0.43 प्रतिशत बढ़कर 14229.98 अंक पर और स्मॉलकैप 0.74 प्रतिशत उठकर 13618 अंक पर रहा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ जारी वार्ता के मद्देनजर उसके कुछ उत्पादों पर टैरिफ में बढ़ोतरी किए जाने की अपनी घोषणा को फिलहाल टाल दिया है जिससे वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में तेजी रही है। अमेरिकी बाजार हरे निशान में खुले जबकि यूरोपीय बाजार बढ़त लेकर कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजार तेजी पर बंद हुए।

इस दौरान चीन के प्रमुख शेयर बाजार शंघाई कंपोजिट में सबसे अधिक 5.60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.36 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.48 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.50 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.09 प्रतिशत की बढ़त में रहे।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव

कौन हैं मेजर नव्या शेखावत? राष्ट्रपति मुर्मू की पहली महिला एडीसी बनकर रचा इतिहास

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

उज्‍जैन के खड़े हनुमान जी के मंदिर में हाजिरी देने पहुंचने लगी वानर सेना, क्‍यों देशभर में बज उठा बजरंगबली का डंका

अगला लेख