sundarkand

बाजार में रही तेजी, सेंसेक्‍स चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत

Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2019 (17:07 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 192 अंक चढ़ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बढ़त के साथ 11,000 अंक के स्तर के करीब पहुंच गया।


सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के तीसरी तिमाही के परिणाम उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे बाजार में तेजी आई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 192.35 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,578.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 36,700 अंक का स्तर पार कर 36,701.03 अंक तक गया। इसने 36,351.77 अंक का निचला स्तर भी छुआ।

पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 533.05 अंक चढ़ा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी कारोबार के दौरान 10,987.45 अंक का उच्च स्तर छुआ। अंत में निफ्टी 54.90 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,961.85 अंक पर बंद हुआ। आईटी, प्रौद्योगिकी, तेल एवं गैस, फार्मा तथा बैंकिंग शेयरों में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लाभ रहा।

रुपए में कमजोरी की वजह से सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनियों के शेयर मांग में रहे। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 71.22 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल दो माह के उच्च स्तर 62.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कुछ अन्य कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजों से बाजार धारणा मजबूत हुई।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख