Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रिलायंस में 4 प्रतिशत की तेजी, मामूली बढ़त में शेयर बाजार

शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (16:49 IST)
मुंबई। बेहतर तिमाही परिणाम के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई लिवाली से आज उसके शेयर साढ़े चार प्रतिशत चढ़ गए और इसके दम पर घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे।


बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा नकारात्मक रही, लेकिन अकेले रिलायंस इडस्ट्रीज ने बाजार को संभाल लिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.53 अंक यानी 0.03 प्रतिशत चढ़कर 36,386.61 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त में 10,906.95 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार चौथा दिन है जब दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे हैं।

गुरुवार शाम घोषित तीसरी तिमाही के परिणाम के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज एक तिमाही में 100 अरब रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाने वाली देश की पहली निजी कंपनी बन गई है। चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में उसका समग्र शुद्ध लाभ 8.82 प्रतिशत बढ़कर 10,251 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। उसका कुल राजस्व भी 55.43 प्रतिशत बढ़कर 1,62,759 करोड़ रुपए हो गया। इससे आज उसके शेयर बीएसई में 4.34 प्रतिशत चढ़ गए।

वहीं सनफार्मा में सबसे ज्यादा साढ़े आठ फीसदी की गिरावट रही। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक ह्विसिल ब्लोअर ने कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। इस खबर के बाद निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में जोखिम लेना उचित नहीं समझा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद ऊर्जा तथा तेल एवं गैस समूहों की कंपनियों में शुक्रवार को तेजी रही। रिलायंस जिओ के अच्छे तिमाही नतीजे के बाद अन्य दूरसंचार कंपनियों में गिरावट देखी गई। इससे दूरसंचार समूह का सूचकांक करीब आठ प्रतिशत लुढ़क गया।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

भोपाल में RGPV से बीटेक के पेपर चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

​इंदौर में पब पर सख्‍ती हुई तो फ्लैट्स और फार्म हाउस बने 'सीक्रेट पार्टी ज़ोन', सोशल मीडिया से तय हो रही एंट्री

गुजरात में बादल फटने से 22 इंच बारिश, जयपुर के अस्पताल में घुसा पानी, IMD का 23 राज्यों में अलर्ट

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

अगला लेख