Daily Horoscope
✕

केरल में ईसाइयों के 2 समूहों में भिड़ंत, 35 से ज्यादा हिरासत में, बिशप भी आरोपी

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (16:46 IST)
त्रिशूर/ तिरुवनंतपुरम। केरल के त्रिशूर में मन्नामंगलम चर्च के आर्थोडोक्स और जैकोबाइट अनुयायियों के बीच हुई झड़प के बाद शुक्रवार को 35 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने 115 से अधिक लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। हम सीसीटीवी में दर्ज दृश्यों की पड़ताल कर रहे हैं।
 
 
उन्होंने बताया कि मामले में युहानन मार मेलेशियस मेट्रोपोलिटन, मलंकारा आर्थोडोक्स सीरियन चर्च के बिशप को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। झड़प में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आर्थोडोक्स अनुयायी पिछले कुछ दिनों से चर्च के बाहर डेरा डाले हुए हैं। वे लोग मन्नामंगलम चर्च में कथित तौर पर घुस गए जिसके चलते शुक्रवार सुबह कुछ पथराव और झड़प हुई।
 
हाल ही में पीरावोम में एक प्रसिद्ध चर्च में उस वक्त काफी तनाव देखने को मिला था, जब पुलिस उच्चतम न्यायालय के पिछले साल के आदेश को लागू कराने वहां पहुंची थी। न्यायालय ने अपने आदेश के तहत चर्च का नियंत्रण आर्थोडोक्स धड़े को दे दिया था। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख