biodatamaker

विनिर्माण क्षेत्र में सुस्‍ती से सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी उतरा

Updated: बुधवार, 2 जनवरी 2019 (16:44 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच दिसंबर में देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां सुस्त पड़ने और वाहन बिक्री के कमजोर आंकड़ों से बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 363.05 अंक टूटकर 35,891.52 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 117.60 अंक उतरकर 10,792.50 अंक पर बंद हुआ।


शेयर बाजार पर शुरुआत से ही दबाव रहा। चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों को वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्त पड़ने की आशंका होने लगी है, जिससे एशियाई बाजारों पर गिरावट हावी रही। अमेरिका में सरकारी कामकाज में जारी आंशिक बंद के कारण निवेशकों में हताशा रही।

विदेशी बाजारों में जर्मनी का डैक्स 2.77 प्रतिशत लुढ़क गया। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगशैंग 2.77, जापान का निक्की 0.31, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.15 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजार में आज धातु और ऑटो समूह में सबसे अधिक बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई के 20 समूहों में मात्र दो समूहों आईटी और टेक के सूचकांक में बढ़त दर्ज की गई।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

GSRTC रक्षाबंधन स्पेशल: 26 से 30 अगस्त के बीच चलेंगी 6500 अतिरिक्त बसें; एडवांस बुकिंग शुरू

भावनगर में जहरीली शराब से 8 की मौत, 14 आरोपी गिरफ्तार

असम में क्यों हो रहा है इतना निवेश?

अगला लेख