Hanuman Chalisa

वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर में सुस्‍ती से सेंसेक्‍स और निफ्टी टूटे

Updated: बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (12:20 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को शुरुआती कारोबार में 350 अंक नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सुस्त रहने की आशंकाओं के चलते निवेशकों में बेचैनी दिखी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 360.95 अंक यानी 1.02 प्रतिशत गिरकर 35,109.20 अंक पर आ गया।


इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 271.92 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 35,470.15 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 112.30 अंक यानी 1.05 प्रतिशत गिरकर 10,551.20 अंक पर आ गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर निवेशकों में बेचैनी रही। वॉल स्ट्रीट के शेयर बाजारों के रुख से वैश्विक निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। वॉल स्ट्रीट में सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही।

बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से 577.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 186.14 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हैंगसेंग शुरुआती कारोबार में 0.40 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरा, जबकि जापान का निक्केई 0.65 प्रतिशत चढ़ा।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

अगला लेख